बिहार : पुलिस मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर, कई हथियार बरामद

बेगूसराय, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर अपराधियों को मार गिराया। घटनास्थल से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मेहदा शाहपुर क्षेत्र में अपराधियों को एक गिरोह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रही थी कि पुलिस को देख अपराधी गिरोह के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन अपराधी ढेर हो गए।

बेगूसराय के सहायक पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमृतेश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि मारे गए अपराधियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुख्यात अपराधी अभिषेक कुमार उर्फ सुमंत कुमार उर्फ सुमंता लाखो, धबौली निवासी धर्मा यादव और बलिराम सहनी के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि सुमंता पर एक दर्जन से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसकी तलाश पुलिस को पिछले काफी दिनों से थी। कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने तीन हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक कार्बाइन, एक स्वचालित पिस्तौल और एक देसी पिस्तौल है।

पुलिस ने बताया कि अपराधियों के शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया है तथा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493