बिहार : पूर्व विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

औरंगाबाद, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह के एक रिश्तेदार नवीन कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, पेशे से व्यवसायी नवीन शहर के रामाबांध बस पड़ाव के पास रविवार रात एक नवनिर्मित मार्केट कांप्लेक्स के पास एक रिश्तेदार के साथ खड़े थे, तभी मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। नवीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के ममेरे भाई थे और अपने काम के सिलसिले में रांची (झारखंड) में रहते थे।

इधर, औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अजय नारायण यादव ने सोमवार को बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493