बिहार : पेड़ से बंधा महिला का शव मिला

जमुई, 25 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र से बुधवार को पुलिस ने पेड़ से बंधा एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि हत्या से पहले महिला की जमकर पिटाई की गई है।

चन्द्रमंडी के थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बसकुट्टी गांव के पास पेड़ से बंधा 40 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया है।

उन्होंने आशंका जताई कि महिला की अन्यत्र हत्या कर शव को यहां लाकर पेड़ से बांध दिया गया है।

उन्होंने कहा कि शव को देखने से ऐसा लगता है कि पहले महिला की जमकर पिटाई की गई है और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है।

सिंह ने हत्या के पूर्व दुष्कर्म की आंशका जताते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493