बिहार : प्रेमी युगल से मारपीट, अभद्रता का वीडियो वायरल, 1 गिरफ्तार

बेगूसराय, 27 मई (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल की पिटाई और युवती के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने की कोशिश करने और घटना का वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वीरपुर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पांच से छह युवक एक युवती के साथ छेड़खानी करते दिखाई दे रहे हैं। युवती और उसका प्रेमी उनसे छोड़ देने की विनती करते हैं तो युवक गालियां देते हुए उनकी लाठी-डंडे से पिटाई करने लगते हैं। इस दौरान युवक घूमने आई युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करते भी दिखाई दे रहे हैं।

वीरपुर के थाना प्रभारी वरूण कुमार ने सोमवार को बताया, “इस मामले में पुलिस ने जगदर गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने घटना में शामिल होने की बात भी स्वीकार कर ली है।”

कुमार ने बताया कि वीडियो में भी गिरफ्तार युवक दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवक के मुताबिक घटना 22 मई को गांव में अंजाम दी गई थी।

कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरतारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493