बिहार : प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या

बक्सर, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव में शुक्रवार रात ससुराल आए एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसकी पत्नी पर लगा है।

पुलिस के अनुसार, इटाढ़ी गांव का रहने वाला दीपक यादव अपनी पत्नी रेखा को वापस ले जाने के लिए ससुराल आया था। रात में मेहमान दीपक की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

दीपक के परिजनों का आरोप है कि मायके में रह रही रेखा ससुराल नहीं जाना चाहती थी। पति दीपक पत्नी को समझाने के लिए शुक्रवार शाम ससुराल आया था।

दीपक के साथ रेखा का ससुराल जाने को लेकर बहस भी हुई थी। उसके बाद दीपक रात में खाना खाकर सो गया। आरोप है कि रेखा ने अपनी प्रेमी छोटू यादव के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि रेखा दो साल पहले अपने प्रेमी छोटू के साथ भाग गई थी। बाद में उसे फिर घर लाया गया था।

डुमरांव के पुलिस अधीक्षक कमलापति सिंह ने शनिवार को बताया कि मृतक के पिता अंगद यादव के बयान पर हत्या की प्राथमिकी डुमरांव थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें रेखा को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी रेखा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का अंदेशा जताते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493