बिहार : बाघ की खाल, हड्डी के साथ 2 गिरफ्तार

बेतिया, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र से बाघ का शिकार कर उसके अंगों की तस्करी करने वाले एक तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो बाघ की खाल, दो बाघों की खोपड़ी और बाघ के नाखून, दांत और बड़ी मात्रा में बाघ की हड्डियां बरामद हुई हैं।

पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक (अभियान) राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेतिया पुलिस, बगहा पुलिस और वन अधिकारियों की एक टीम द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी में काला बौरिया गांव से मंगलवार देर शाम दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को पुलिस ने गुप्तचरों के माध्यम से सौदेबाजी के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर चंद्रदेव महतो और कृष्णमोहन खतईत लौकरिया थाने के कालाबरवा गांव के निवासी हैं, जो वाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना क्षेत्र से बाघों का शिकार कर उनके अंगों की तस्करी करते थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से चार बैगों में बाघ के शरीर के अंग की हड्डियां, दो बाघ के खाल (छाल), खोपड़ी और अन्य अवशेष बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493