बिहार : बाघ के अंगों की तस्करी का सरगना गिरफ्तार

बेतिया, 4 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र से बाघ के शरीर के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना हरि गुरु को पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

हरि की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले कई महीनों से प्रयास कर रही थी।

वाल्मीकिनगर के थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने गुप्तसूचना के आधार पर शुक्रवार को सेमरा थाना के लक्ष्मीपुर सौराहा गांव से वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना हरि गुरु को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गुरु का गिरोह परियोजना क्षेत्र में बाघ या अन्य जानवरों को जहरीला पदार्थ खिलाकर पहले मौत की नींद सुला देता था और उसके बाद उसके अंगों को देश-विदेश के तस्करों को बेच दिया करता था। गिरफ्तार तस्कर गोनौली क्षेत्र का रहने वाला है।

बगहा के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सरगना से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा उसके आधार पर अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493