पटना, 12 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में रुक-रुककर हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, बुधवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री, भागलपुर का 23.8 डिग्री, गया तथा पूर्णिया का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री, गया का 28.9 डिग्री, भागलपुर का 27.8 डिग्री और पूर्णिया का 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटों के दौरान भागलपुर में 52.90 मिलीमीटर तथा पटना में 1.00 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath