बिहार : बीएमपी जवान ने साथी जवान को मारी गोली

मुजफ्फरपुर, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बिहार सैन्य बल (बीएमपी)-छह के एक जवान (कांस्टेबल) की उसके साथी ने अपने सर्विस राईफल से गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीएमपी जवान मनीष कुमार अपने बैरक में बुधवार की रात सोया हुआ था, तभी करीब दो बजे उसके साथी जवान प्रेमचंद प्रसाद ने अपने सर्विस राईफल से मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गोली चलने की आवाज से जगे अन्य जवानों ने आरोपी प्रेमचंद को पकड़ लिया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक बांका जिले के अमरपुर का रहने वाला था। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493