मुंगेर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक व्यक्ति ने अपने ही चाचा और अपनी भाभी की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना में परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, बांका जिले के निवासी जगदीश हरि रेलवे विभाग से अवकाश प्राप्त कर यहां ईस्ट कॉलोनी थाना के आशिकपुर मुहल्ले में अपने पुत्र और परिवार के साथ रहते थे। इसी दौरान रविवार रात उनका भतीजा सत्यम हरि पहुंचा और खाना खाकर सो गया।
सत्यम हरि सोमवार तड़के सोकर उठा और चाचा जगदीश हरि और उनकी पुत्रवधू सीमा कुमारी पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य दो सदस्य इस हमले में घायल हो गए।
मुंगेर के सहायक पुलिस अधीक्षक हरि शंकर कुमार ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। भूिम विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुमार ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी सत्यम हरि फरार बताया जा रहा है। सत्यम इसके पूर्व भी अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है और वर्तमान समय में वह जमानत पर है।
dharmpath.com dharmpath