बिहार : भभुआ क्षेत्र से भाजपा विधायक आनंद भूषण का निधन

पटना, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के भभुआ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आनंद भूषण पांडेय का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 39 वर्ष के थे।

पटना, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के भभुआ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आनंद भूषण पांडेय का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 39 वर्ष के थे।

भूषण पिछले काफी दिनों से गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त थे और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था।

पांडेय के निधन की खबर मिलने के बाद विधानमंडल के दोनों सदनों में दिवंगत नेता को श्रद्घांजलि देने के बाद शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विधायक पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “वे एक मृदुभाषी राजनेता एवं प्रसिद्घ समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।”

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, अनुनायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विधायक पांडेय मूल रूप से कैमूर जिले के ही भगवानपुर के रहने वाले थे। उन्होंने पहली बार भाजपा के टिकट से भभुआ सीट से चुनाव लड़ा था और विजयी हुए थे। उनके निधन पर भाजपा के नेताओं ने भी शोक प्रकट किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493