बिहार : भाकपा (माले) नेता की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज, 15 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार रात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) के नेता और वार्ड सदस्य कन्हैया लाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को उनका शव गांव की ही एक झाड़ी से बरामद किया।

मीरगंज के थाना प्रभारी अक्षय लाल सिंह यादव ने बताया कि कन्हैया ने पंचायत चुनाव में हथुआ प्रखंड के खैरटिया गांव के वार्ड संख्या छह से सदस्य पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। उनकी पत्नी पहले से ही वार्ड संख्या सात की सदस्य हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने गांव के ही झाड़ी से कन्हैया का शव बरामद किया। कन्हैया सोमवार को घर से निकले थे, लेकिन रात तक नहीं लौटे थे।

यादव ने बताया कि मृतक के भाई भगवान सिंह के बयान के आधार पर मीरगंज थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस प्रत्येक कोण से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के भाई के मुताबिक, कन्हैया भाकपा (माले) के सक्रिय सदस्य थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493