बिहार : भाजपा उपाध्यक्ष हत्या मामले के आरोपी का समर्पण

आरा, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा हत्या मामले के एक आरोपी पप्पू सिंह ने बुधवार को आरा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के अनुसार, विशेश्वर ओझा हत्या मामले के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने बुधवार को आरा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एस. डी. राय की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने पप्पू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भोजपुर जिले के सोनबर्षा बाजार में अपराधियों ने ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मंटु ओझा के बयान के आधार पर शाहपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने एक आरोपी हरेन्द्र सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493