पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर उपजे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष रेणु देवी ने यहां बुधवार को कहा कि भाजपा कम से कम 160 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा अपने सहयोगियों को 83 सीटों से ज्यादा नहीं देगी। भाजपा 170 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन सहयोगी पार्टियों को ध्यान में रखते हुए 160 सीटों पर ही अपना हिस्सा तय करने को तैयार है।”
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सीट बंटवारे का मामला सुलझा लिया जाएगा तथा 15 सितंबर से पहले उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।
कहा जाता है कि राजग में सीट बंटवारे को लेकर घटक दलों के बीच मनमुटाव है। दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर सोमवार को राजग के घटक दलों की हुई बैठक में भी सीट बंटवारे का मामला नहीं सुलझ सका था।
उल्लेखनीय है कि राजग की घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालेासपा) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने पिछले दिनों भाजपा को 102 सीटों पर चुनाव लड़ने तथा शेष सीटें घटक दलों को लिए छोड़ने की सलाह दी थी।
बिहार चुनाव में भाजपा के सहयोगी दलों लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), रालोसपा तथा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) शामिल हैं। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं।
dharmpath.com dharmpath