बिहार : भारत-नेपाल सीमा से 2 संदिग्ध नाइजीरियाई गिरफ्तार

मोतिहारी, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार तड़के दो संदिग्ध नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

बिहार के पूर्वी चंपाारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र से दो नाइजीरियाई नागरिकों को आव्रजन विभाग के अधिकरियों ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि इनके पास से साइबर हैक बुक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दस्तावेज सहित पेन ड्राइव और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान बरामद पेन ड्राइव में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पैसा लेन-देन के प्रमाण मिले हैं।

अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगों ने बताया कि नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचने के बाद से रक्सौल सीमा होकर कोलकाता जाने वाले थे। इनसे बरामद पसपोर्ट पर दिल्ली हवाईअड्डा आगमन की मुहर लगी है, जो जांच में फर्जी पाया गया है। सुरक्षा एजेंसी को शक है कि गुमराह करने के लिए दिल्ली पहुंचने का फर्जी मुहर लगाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार नाइजीरियाई नागरिकों की पहचान ओहजुरमे विक्टर उगोचुकवू और सेरिकी अबायोमी जेलीली के रूप में की गई है। इन दोनों को पूछताछ के लिए पटना भेज दिया गया है। भारत में प्रवेश करने के लिए कोई वीजा नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी रक्सौल सीमा से आतंकी भटकल के अलावा, आईएसआई के कई एजेंट पकड़े जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493