बिहार : भूमि विवाद में दंपति की गोली मारकर हत्या

छपरा, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अपराधियों ने एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

छपरा, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अपराधियों ने एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, माधोपुर गांव निवासी मुनी लाल प्रसाद कुशवाहा (60) का गांव के ही कुछ लोगों के साथ कुछ वर्षो से भूमि विवाद चल रहा था। इसी को लेकर देर रात उनके घर में अपराधी घुस आए और कुशवाहा और उनकी पत्नी फूलमति देवी (55) की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि तरैया पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। मृतक के पोते रितेश कुमार के बयान पर तरैया थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव के ही छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493