बिहार : भूमि विवाद में वृद्घ महिला की हत्या

हाजीपुर, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र में सोमवार को भूमि विवाद में एक वृद्घ महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बखरी दोआ गांव निवासी परमेश्वरी देवी का गांव के ही एक परिवार के साथ पिछले काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में परमेश्वरी देवी (60) की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और उनके परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को चेहराकला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घायलों के बयान पर कटहरा सहायक थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें गांव के ही छह लोगों केा नामजद आरोपी बनाया गया है।

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493