बिहार : भोजपुरी गायक ने परिवार सहित आत्महत्या की

सासाराम, 13 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र में एक भोजपुरी गायक ने अपने छह परिजनों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि लाला कालोनी निवासी भोजपुरी गायक विकास राय ने परिवार के छह सदस्यों के साथ गुरुवार रात जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया। गायक सहित उनके परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है, जबकि गायक के छोटे भाई की हालत गंभीर बताई गई है।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने बताया कि मृतकों में गायक, उनके पिता संतोष सिंह, उनकी मां और एक भाई और एक बहन शामिल हैं। जहर खाने वाले विकास के छोटे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटनास्थल से सल्फास की गोलियां मिली हैं।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह व्यावसायिक असफलता जान पड़ रही है। मामले की जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493