बिहार : मंत्रियों व विधायकों से रंगदारी मांगने पर 3 गिरफ्तार

पटना, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों से फोन पर रंगदारी (जबरन पैसा वसूली) के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय का नियोजित शिक्षक भी शामिल है।

बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार ने पटना में गुरुवार को बताया कि मधेपुरा पुलिस ने पटना पुलिस के सहयोग से गणमान्य लोगों से रंगदारी की मांग करने वाले शिक्षक निरंजन कुमार भगत उर्फ बबलू मास्टर और उसके दो सहयोगियों असगर अली व संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से तीन मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, विभिन्न सरकारी पदाधिकारियों, मंत्रियों एवं विधायकों के फोन नंबर, कई लोगों के फोटोग्राफ और बैंक खातों के नंबर बरामद किए गए हैं।

इन लोगों ने अब तक राज्य की अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बीमा भारती, पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, विधायक चंद्रशेखर, विधायक अमला सरदार, निलंबित विधायक नीरज कुमार बबलू सहित कई पदाधिकारियों से रंगदारी की मांग कर चुके हैं।

कुमार ने बताया कि जिस फोन नंबर से इन लोगों से रंगदारी की मांग की गई थी, उस नंबर का सिम भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसंधान में पता चला कि ये लोग फर्जी पहचानपत्र के आधार पर सिम कार्ड हासिल कर लिया करते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493