बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारा, राजद 20 सीटों पर लड़ेगा

पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही खींचतान पर शुक्रवार को विराम लग गया। महागठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए कहा कि राजद 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा।

महागठबंधन के नेताओं ने यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए कहा कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से राजद जहां 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा, वहीं कांग्रेस को नौ सीटें दी गई हैं।

अन्य घटक दलों में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) को पांच, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) व विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को तीन-तीन सीटें दी गई हैं। भाकपा (माले) को राजद कोटे से एक सीट दी गई है।

संवाददाता सम्मेलन में राजद से मनोज झा, राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, हम से दानिश रिजवान, रालोसपा से सत्यानंद दांगी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा शामिल हुए।

इससे पहले, महागठबंधन में शामिल सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं की लंबी बैठक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493