बिहार : महिला ने बच्ची की हत्या कर की आत्महत्या

हाजीपुर, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी ढाई साल की बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद पंखे से लटककर जान दे दी।

पुलिस के अनुसार, अदलबाड़ी क्षेत्र निवासी संतोष कुमार शाह की पत्नी संध्या कुमारी ने सोमवार देर रात पारिवारिक कलह से तंग आकर पहले अपनी ढाई साल की बच्ची सौम्या की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने मंगलवार को बताया कि घटना के समय संतोष किसी काम से पटना गया था। मृतका का पति संतोष मोबाइल कंपनी वोडाफोन में मैकेनिक का काम करता है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को मंगलवार को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

थाना प्रभारी का कहना है कि पैसे को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493