बिहार : महिला ने 2 बच्चों संग किया आत्मदाह, बचाने गई सास भी मरी

पटना, 10 मार्च (आईएएनएस)। पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ शरीर में आग लगा ली, जिससे तीनों की मौत हो गई। इस दौरान अपने बहू को बचाने गई सास भी बुरी तरह झुलस गई और उपचार के दौरान अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, महुली गांव निवासी विनोद सिंह और उसकी पत्नी रूना देवी के बीच अक्सर पारिवारिक कारणों को लेकर झगड़ा होता था, जिससे रूना देवी परेशान थी। दो दिन पहले बेटों और पति के साथ वह एक मेला घूमने गई थी। वहां उसके बेटे का मुंडन संस्कार किया गया।

इसी दौरान भी पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मेला से लौटने पर भी पति-पत्नी झगड़ते रहे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को रूना ने अपने दो बेटों सूरज कुमार (3 साल) रोहित कुमार (18 माह) के शरीर पर किरासन तेल डाला। इसके बाद उसने ऊपर भी तेल डाल लिया और आग लगा ली।

बहू के चिल्लाने की आवाज सुन सास उर्मिला देवी आई और उसने आग बुझाकर उसे बचाने की कोशिश की। इस कोशिश में सास भी बुरी तरह जल गई, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई।

रूना के पति ट्रैक्टर चालक है, जो घटना के समय घर पर नहीं था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493