पटना, 27 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार को मानसिक रूप से पीड़ित एक व्यक्ति ने एक बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद भीड़ ने उसे पीट-पीट कर मार डाला।
पुलिस ने बताया, यहां से 350 किलोमीटर की दूरी पर जियनगंज इलाके में मानसिक विक्षिप्त की हत्या की गई। उसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच की बताई गई है।
जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक बुजुर्ग व्यक्ति से बहस के बाद, मानसिक रूप से पीड़ित ने उसे चाकू घोंपकर मार डाला। इसके बाद भीड़ ने उस पर हमला किया और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।”
dharmpath.com dharmpath