बिहार : मामूली विवाद में गोलीबारी, 3 घायल

बिहारशरीफ, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र में शनिवार को रास्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी और पथराव तक पहुंच गया, जिसमें गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए।

बिहारशरीफ, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र में शनिवार को रास्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी और पथराव तक पहुंच गया, जिसमें गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, पहाड़पुर मुहल्ले में रास्ते के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई। एक पक्ष के लोग पहाड़पुरा के रास्ते बाइक से बाजार की ओर जा रहे थे। तभी दूसरी तरफ से एक साइकिल सवार आ गया। रास्ता संकीर्ण होने के लेकर विवाद प्रारंभ हुआ और देखते ही देखते दोनों ओर से लोग जुट गए और पथराव और गोलीबारी प्रारंभ हो गई।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि इस गोलीबारी में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को पटना भेज दिया गया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा पुलिस अधीक्षक स्वयं क्षेत्र में गश्त लगा रहे हैं तथा उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493