पटना, 3 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली हुई है। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।
विभाग का कहना है कि लोग अब रात को सिहरन महसूस कर रहे हैं जबकि अगले सप्ताह से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, गया का 16.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्यिसयस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath