बिहार में अगवा 9वीं कक्षा का छात्र सकुशल बरामद, 5 गिरफ्तार

पटना, 10 मई (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले से दो दिन पूर्व अगवा नौवीं कक्षा के छात्र सन्नी को गुरुवार को पटना पुलिस ने एक ठिकाने से बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पटना, 10 मई (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले से दो दिन पूर्व अगवा नौवीं कक्षा के छात्र सन्नी को गुरुवार को पटना पुलिस ने एक ठिकाने से बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सारण जिले के सोनपुर में रहने वाले एक ठेकेदार के बेटे सन्नी कुमार को अपराधियों ने मंगलवार को स्कूल से घर आते वक्त अगवा कर लिया था। अगवा करने के बाद अपहरणकर्ताओ ने सन्नी के परिजनों से फोन कर 60 लाख की फिरौती मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तड़के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक लॉज में छापेमारी की और उसके बाद अगवा सन्नी को बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

सन्नी हाजीपुर के एक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। इसके पिता एक ठेकेदार बताए जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व पूर्णिया के सनौली चैक निवासी व्यापारी सुरेंद्र बिनाकिया की आठ साल की बेटी नाव्या को भी अपहरणकतार्ओं ने स्कूल की बस से उतरकर घर की तरफ जाते वक्त अगवा कर लिया था। पुलिस ने हालांकि घटना के सात घंटे के अंदर ही बिहार के किशनगंज और पश्चिम बंगाल की सीमा से नाव्या को बरामद कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493