पटना, 2 अगस्त (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भले ही आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, लेकिन मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन में झमाझम बारिश होने की संभावना से इनकार किया है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री, गया का 26़1 डिग्री और पूर्णिया का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। इस क्रम में तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज हो सकती है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath