पटना, 8 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार को अवध-असम एक्सप्रेस के कम से कम तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण व्यस्त रहने वाले हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलमार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है।
पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना मीरापुर रेलवे स्टेशन के निकट हुई, जिसके कारण कई मीटर तक रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath