पटना, 9 मई (आईएएनएस)। बिहार में पटना सहित अधिकांश जिलों में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और अांधी तथा बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी और बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, गया का 24 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 10.50 मिलीमीटर तथा भागलपुर में 0.90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गया का 39.4 डिग्री, पूर्णिया का 34.5 डिग्री तथा भागलपुर का 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath