बिहार में आंशिक बदली, उमस भरी गर्मी जारी

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बदली छाई हुई है। इस बीच शुक्रवार की तुलना में शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन पुरवैया हवा चलने से उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। राजधानी पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बदली छाई रहेगी तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के भी आसार है। हालांकि, इस दौरान उमस भरी का दौर जारी रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, गया का 26.4 डिग्री और पूर्णिया का 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493