बिहार में आंशिक बदली छाई

पटना, 28 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई हुई है।

हालांकि, लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं लेकिन सोमवार देर शाम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, गया का 38 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 4.80 मिलीमीटर और भागलपुर में 5.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493