बिहार में आंशिक बदली छाई

पटना, 15 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बदली छाई हुई है।

पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27़1 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पूर्व यानी रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 35.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 30.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493