पटना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
एक दिन पूर्व मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, गया का 33.5 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
dharmpath.com dharmpath