पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के हिस्सों में गुरुवार को सुबह आंशिक बादल छाए हुए हैं परंतु मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने एक-दो दिनों तक बारिश की संभावना से इंकार किया है।
पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना में अभी एक-दो दिनों तक बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।
बिहार के अन्य शहरों में, गुरुवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 28.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath