बिहार में आंशिक बदली, बारिश के आसार

पटना, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में सोमवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

इसके अलावे गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे एक दिन पहले यानी रविवार को पटना और भागलपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री, पूर्णिया का 32.8 डिग्री तथा गया का 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 19.40 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 2.10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493