पटना, 28 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा उन इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।
केन्द्र के अनुसार, भागलुपर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, गया का 19.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री, गया का 37.7 डिग्री, पूर्णिया का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath