पटना, 18 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की जा रही है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। मंगलवार के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद अधिकतम तापमान में भी वृद्घि की संभावना है।”
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को गया का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री, भागलपुर का 17.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 16़.0 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
dharmpath.com dharmpath