बिहार में आग से झुलसकर मां और 2 बेटियों की मौत

छपरा, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक घर में रसोई गैस के रिसाव से लगी आग में झुलसकर मां और उसकी दो बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई।

दाउदपुर के थाना प्रभारी एस़ क़े चौधरी ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया कि मोहम्मद बावीद अंसारी की पत्नी सबारा बीबी (35) अपने दो बच्चियों को लेकर रात घर में सो रही थी। रात में सोने जाने से पहले जल्दबाजी में खाना बनाने के बाद रसोई गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद करना भूल गई और गैस रिसाव होता रहा।

कहा जा रहा है कि कमरे में जल रही लालटेन की वजह से गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई और सो रही मां और बेटियों की मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में सबारा बीबी तथा उनकी दो पुत्रियां सबीना खातून (5) व सामिया खातून (2) हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493