बिहार में आसमान साफ, तापमान में मामूली कमी

पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह आसमान साफ है तथा धूप निकली है। हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने तथा बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

पटना के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 20.4 डिग्री और गया का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना व भागलपुर का शनिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री तथा पूर्णिया का अधिकतम तामपान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 0.80 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 0.10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493