बिहार में आसमान साफ

पटना, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को आसमान साफ है और सुबह से धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस़ दास गुप्ता ने बताया “बिहार में बारिश की अब कोई संभावना नहीं है। मौसम इसी तरह बदलता रहेगा और शाम के बाद ठंड लगेगी।”

केंद्र के मुताबिक, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 34.4 डिग्री सेल्सियस और गया का 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493