बिहार में आसमान साफ

पटना, 28 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार सुबह आमसान साफ रहा। धूप राहत देने वाली रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बदली छाने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गया में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री तथा पूर्णिया में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री, पूर्णिया में 23.4 डिग्री तथा भागलपुर में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493