बिहार में आसमान साफ

पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों-गया में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, भागलपुर में 13 डिग्री और पूर्णिया में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, गया में 28.1 डिग्री तथा पूर्णिया में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493