पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते है जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 20.0 डिग्री और गया का 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
dharmpath.com dharmpath