बिहार में आिंशक बदली छाई

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते है जबकि कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना और भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री, गया का 16.8 डिग्री और पूर्णिया का 18़.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493