बिहार में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देगी सरकार : सुशील मोदी

पटना, 21 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां गुरुवार को कहा कि राज्य में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार जहां वाल्मीकिनगर बाघ अभ्यारण्य में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देगी, वहीं गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य भागलपुर-बटेश्वर स्थान से विक्रमशिला तक नौका-विहार का एक पैकेज अगले महीने शुरू करेगी।

उपमुख्यमंत्री और वन एवं पर्यावरण मंत्री मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में मुंगेर के भीम बांध स्थित गर्मकुंड को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने तथा राजगीर सफारी के विकास कार्य को शीघ्र पूरा करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

मंत्री ने बताया कि वाल्मीकिनगर में पर्यटकों के रात्रि विश्रााम के लिए 80 बेड की डॉरमेटरी, 12 वातानुकूलित कमरे और स्वीस टेंट का निर्माण कराया गया है।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों के नौकायन के लिए कश्मीर की तर्ज पर हाउस बोट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल वाल्मीकिनगर में 35 हजार पर्यटक आए थे। इस साल उनकी संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में पर्यटन विभाग से समन्वय स्थापित कर राजगीर से घोड़ाकटोरा पहुंच मार्ग को सुविधाजनक बनाने, राजगीर सफारी के अंतर्गत शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू और चीता के लिए निर्माणाधीन अलग-अलग पांच इनक्लोजर के कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493