बिहार में उपमुखिया की गोली मारकर हत्या

गया, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में गया जिले में रविवार रात अपराधियों ने अक्टू कंचनपुरा ग्राम पंचायत के उपमुखिया की हत्या कर दी।

हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

बेला के थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि अक्टू कंचनपुरा पंचायत के उपमुखिया विनोद पासवान (37) रविवार रात अपने घर में सोए हुए थे कि तभी अपराधियों ने घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे घर के अन्य लोग उन्हें घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घेषित कर दिया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493