बिहार में उमस के साथ पारा चढ़ा

पटना, 26 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली है तथा वातावरण में नमी के कारण उमस भरी गर्मी जारी है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.0 डिग्री, गया का 29.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। राज्यभर में तापमान में वृद्घि होगी।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493