बिहार में उमस भरी गर्मी, अभी चढ़ा रहेगा पारा

पटना, 29 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है, जिससे बिहार में गर्मी और लू का कहर जारी है। बिहार की राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-तीन दिनों से राज्यवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान कभी पुरवा हवा चलने से उमसभरी भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी जबकि कभी पुरवा हवा चलने से लू का असर दिखेगा।

केंद्र के मुताबिक एक जून से मौसम में बदलाव की संभावना है, जब प्री-मानसून बारिश के आसार हैं।

राज्य के अन्य शहरों में, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28़.2 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493