बिहार में उमस भरी गर्मी जारी

पटना, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ है और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी है।

पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, गया का 28.2 डिग्री व पूर्णिया का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है लेकिन भारी बारिश के आसार नहीं हैं।

पटना और आसपास के क्षेत्रों में वातावरण में आद्र्रता के कारण उमस का दौर जारी रहेगा।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। वहीं, शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30़.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493