बिहार में उमस भरी गर्मी जारी, बारिश के आसार

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही धूप निकली है और पुरवा हवा चलने के कारण उमसभरी गर्मी का दौर जारी है।

पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री, पूर्णिया का 25.9 डिग्री और गया का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में धूप-छांव का खेल जारी रहेगा और कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश होगी।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493